ख़बरें

भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल गोटेगांव का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

दैनिक प्रदेश सत्ता संवाददाता रघुनाथ राय

“नारी शक्ति के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र की उन्नति संभव”
श्रीमती संपतिया उइके (मंत्री मध्यप्रदेश शासन)

गोटेगांव(नि.सं.)
भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल गोटेगांव की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्थानीय श्रेया होटल गोटेगांव में संपन्न हुआ जिसमें संगठन पदाधिकारी, निकायों की प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध परिवारों से महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपत्तियां उईके एवं संगठन मंत्री श्री सत्येंद्र भूषण सिंह, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश की उपस्थिति प्रमुख रही। मातृशक्ति सम्मान एवं कल्याण में सरकार एवं संगठन की कार्य पद्धति का उल्लेख करते हुये मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि नारी शक्ति के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में परिणाम सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी में बराबरी का प्रतिनिधित्व करने वाली नारी शक्ति को संपूर्ण अधिकार देना भारतीय जनता पार्टी के संकल्प में निहित है और इसी संकल्पना को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकारों ने महिला कल्याण के कार्यक्रमों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए महिला आरक्षण, लाडली बहना, लखपति दीदी एवं महिला स्व सहायता समूह जैसी योजनाओं को लागू करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा प्रयास किया है।
संगठन मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आबादी को महिला, किसान, गरीब एवं नौजवान की जातियों में विभाजित करते हुए संपूर्ण विकास का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार देकर कर्तव्य पूर्ण करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्र में उपस्थित महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक अभियान में महिलाओं का प्रतिनिधित्व एवं उनकी भूमिका सराहनीय है। मातृशक्ति की सहभागिता एवं आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।
महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी डॉक्टर वंदना आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति को संपूर्णता प्रदान करने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्रद्धैय नरेंद्र मोदी के प्रयासों का हम आभार व्यक्त करते हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों ने नारी शक्ति के सम्मान में जो योजनाए प्रारंभ की हैं इससे महिलाओं के मन में सरकार के प्रति विश्वास कायम हुआ है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश की महिलाओं का सम्मान बड़ा है, आज राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
मंचासीन अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष भानुमति तिवारी, श्रीमती दुर्गा आर्य ,स्नेहलता श्रीवास्तव, श्रीमती अंजनी सोनी (पार्षद), द्रोपती लिल्हारे,सुषमा उमरे आदि के द्वारा किया गया।
इनकी रही उपस्थित- श्रीमती आरती सतीश पटेल (जनपद अध्यक्ष), श्रीमती पूनम जितेंद्र ठाकुर (नगर पालिका अध्यक्ष), श्रीमती श्रद्धा पंकज चौकसे (न. पा. उपाध्यक्ष), श्रीमती जानकीबाई दादूराम पटेल (जनपद उपाध्यक्ष), श्रीमती आशा राजेश झरिया (जि. पं. सदस्य), श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर (जि. पं. सदस्य), एड. रेखा पटेल (जिला महामंत्री), दीपिका आनंद (जिला कोषाध्यक्ष), श्रीमती रजनी राय (पार्षद), श्रीमती संगीता अग्रवाल (पार्षद), श्रीमती उर्मिला मेहरा (जनपद सदस्य), श्रीमती सुनीता दोहैया (जनपद सदस्य), श्रीमती कविता माधवनी, श्रीमती अर्चना चौकसे, श्रीमती ममता कटारे, श्रीमती प्रीति खटीक, श्रीमती वंदना अग्रवाल, श्रीमती कल्पना सोनी, श्रीमती सुनीता राजपूत, श्रीमती निरुपमा राय, श्रीमती पिंकी नामदेव, श्रीमती रितु अग्रवाल, श्रीमती प्रतीक्षा अग्रवाल, श्रीमती अर्चना सोनी, श्रीमती सपना ताम्रकार, श्रीमती आरती कहार, सलमा खान,

मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके एवं गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने श्रेया होटल से श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर तक पैदल पहुंचकर नगर की जनता का अभिवादन किया, सभी महिलाओं ने लोगों से निवेदन किया कि वह भाजपा के राष्ट्रवादी अभियान में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button