ख़बरें

15 हजार से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीखीं चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की बारीकियां

6 दिवसीय कार्यक्रम 80 मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में 706 कर्मचारी रहे अनुपस्थित। इन्हें जारी किए जाएंगे नोटिस।

  • लोकसभा चुनाव में लगभग 16 हजार 443 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं।
  • प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहे कर्मचारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई।
  • भोपाल संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं में 2363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • भोपाल  pradesh sattaजिले में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए आठ केंद्रों पर छह दिन तक अधिकारी-कर्मचारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया गया ।इस दौरान कुल 15 हजार 746 अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जबकि 706 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। सही और उचित जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव में लगभग 16 हजार 443 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं। इनको 80 मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण
  • छह दिन चला प्रशिक्षण कार्यक्रम

    लोकसभा चुनाव में भोपाल के सहायक नोडल अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि छह दिन चले प्रशिक्षण में अधिकारियों-कर्मचारियों को चुनाव संबंधी सामग्री लेने से लेकर जमा कराने तक की बारिकियों के बारे में ट्रेनर द्वारा कर्मचारियों को बताया गया। मतदान कर्मचारियों ने ईवीएम, वीवीपैट को स्वयं चलाकर देखा और यह जाना कि मतदान से पहले इन्हें कैसे चालू करना है और मतदान समाप्ति के बाद सुरक्षित तरीके से कैसे बंद करना है। मतदान केंद्रों पर किन बातों का ध्यान रखना है। इसके अलावा चुनाव संबंधी अन्य बिंदुओं के बारे में जाना।
  • 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व

    उन्होंने बताया कि 16 हजार 443 कर्मचारियों में 10 प्रतिशत को रिजर्व रखा जाएगा। आवश्यकता होने पर ड्यूटी में लगाया जाएगा। लोकसभा चुनाव में कुल 2299 में मतदान केंद्र एवं 64 सहायक मतदान केंद्र हैं। इस तरह आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2363 मतदान केंद्र हैं।
    शहर के आठ केंद्रों पर लोकसभा चुनाव में 16 हजार 443 अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 15 हजार 746 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जबकि अनपुस्थित 706 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
    – कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भोपाल

Related Articles

Back to top button