मनोरंजन

इसी साल धमाल मचाएगी अक्षय कुमार की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’

मुंबई।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन अक्षय कुमार ने ये ठान लिया है कि वो साल 2023 में बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा देंगे। हाल ही में उनकी मूवी ‘ओ माय गॉड 2’ की रिलीज डेट सामने आई थी।

इस बीच सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ की रिलीज डेट आउट सामने आ गई है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दरअसल, तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्य’ू की रिलीज डेट के बारे में बताया है। यह फिल्म इस साल 5 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम कैप्सूल गिल रखा गया था।

हालांकि मेकर्स ने अब इसका नाम चेंज करके ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ कर दिया है। बताते चलें कि अक्षय कुमार की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इसमें में सबसे पहला नाम बड़े मियां छोटे मियां का है। इस फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इसके बाद अक्षय ‘ओ माय गॉड 2’ में दिखाई देंगे। इस बार अक्षय भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है। जानकारों की मानें तो साल 2023 में अक्षय एक बार फिर से बॉक्स आॅफिस पर किंग बन सकते हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि अक्षय की ये फिल्में कैसा परफॉर्म करती है।

Related Articles

Back to top button