छत्तीसगढ़

नगर निगम भिलाई के 17 अभियंताओं को मिला प्रमोशन

भिलाई नगर

नगर पालिक निगम भिलाई के 17 अभियंताओं का प्रमोशन हुआ है। चार कार्यपालन अभियंता का पदोन्नति अधीक्षण अभियंता में हुआ है, 6 सहायक अभियंता का पदोन्नति कार्यपालन अभियंता में हुआ है तथा 7 उप अभियंता का पदोन्नति सहायक अभियंता के लिए हुआ है।

निगम आयुक्त रोहि व्यास ने इसका आदेश जारी कर दिया है। कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में बीके देवांगन, डीके वर्मा, सतीश वर्मा एवं संजय कुमार शर्मा शामिल है। सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में अखिलेश चंद्राकर, आर एस राजपूत, शरद चावड़ा, रवि सिन्हा, वेशराम सिन्हा तथा सुनील दुबे शामिल है। उप अभियंता से सहायक अभियंता में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में तपन अग्रवाल, आलोक पसीने, अरविंद शर्मा, अजय सिंह गौर, प्रकृति जगताप, प्रिया खैरवार करसे, तथा नितेश मेश्राम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button