देश

339 हाईवे-सड़कें बंद; भूखे-प्यासे सड़क पर गुजरी रात; केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम का यह हाल

 उत्तराखंड

उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश थमने के बावजूद भूस्खलन से 184 सड़कें बंद हुई। राज्य में बंद सड़कें अब 339 हो चुकी हैं। इनमें 10 स्टेट हाईवे भी शामिल हैं। लोनिवि के विभागाध्यक्ष डीके यादव ने बताया कि अवरुद्ध सड़कें खोलने के लिए 257 मशीनें लगाई गई हैं। सड़कें बंद होने से जगग-जगह यात्री फंस गए हैं।

चारधाम मार्ग पर यातायात सामान्य
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार को यातायात सामान्य रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर बोल्डर गिरने से जगह-जगह यातायात आंशिक बाधित रहा। जिला प्रशासन को सबसे ज्यादा मुश्किलें ग्रामीण सड़कों को खोलने में आ रही है।

Related Articles

Back to top button