यूपी में रोजगार का महाकुंभ: 98 हजार से ज्यादा नौकरियां, 20+ शहरों में भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 28 फरवरी तक राज्य के विभिन्न शहरों में 20 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में 98000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवार डेट और वेन्यू के अनुसार पूरी सूची देखकर अपने नजदीकी स्थल पर पहुंच सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही rojgaarsangam.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, मेले के स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बिना पूर्व पंजीकरण वाले उम्मीदवार भी मौके का लाभ उठा सकें।
रोजगार मेले में जाने से पहले रखें ध्यान
सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट साथ लेकर जाएं।
जरूरी अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी रखें।
अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूर साथ रखें।
2-3 पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
चयन होने की स्थिति में इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
अधिक जानकारी के लिए रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन रोजगार मेलों में 10वीं पास, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी श्रेणी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियां और सेक्टर अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
|
तारीख |
वैकेंसी |
जगह |
पता |
|
19 फरवरी 2026 |
900 |
देवरिया |
NSIC लाइवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, सीसी रोड, SBI के बगल में |
|
20 फरवरी 2026 |
541 |
प्रतापगढ़ |
सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़ |
|
21 फरवरी 2026 |
4034 |
प्रयागराज |
विवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव |
|
21 फरवरी 2026 |
484 |
गोरखपुर |
राजकीय आईटीआई चरगावा |
|
21 फरवरी 2026 |
464 |
गोंडा |
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज |
|
21 फरवरी 2026 |
395 |
चंदौली |
गवर्नमेंट आईटीआई रेवसा |
|
21 फरवरी 2026 |
1560 |
कानपुर नगर |
डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर |
|
21 फरवरी 2026 |
975 |
पीलीभीत |
उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय |
|
23 फरवरी 2026 |
346 |
उन्नाव |
चौधरी खजान सिंह कॉलेज |
|
24-26 फरवरी 2026 |
11890 |
मेरठ |
आईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर |
|
24 फरवरी 2026 |
4223 |
मुरादाबाद |
पॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड |
|
25 फरवरी 2026 |
8631 |
मिर्जापुर |
जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज |
|
25 फरवरी 2026 |
500 |
भदौही |
जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर |
|
25 फरवरी 2026 |
18020 |
सहारनपुर |
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय व सरकारी आईटीआई |
|
25 फरवरी 2026 |
9442 |
गौतमबुद्ध नगर |
विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा |
|
25 फरवरी 2026 |
1124 |
महोबा |
वीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज |
|
26 फरवरी 2026 |
6448 |
अमेठी |
रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय |
|
26 फरवरी 2026 |
4933 |
झांसी |
बुन्देलखंड महाविद्यालय |
|
26 फरवरी 2026 |
6338 |
अयोध्या |
एमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय |
|
26 फरवरी 2026 |
6341 |
आजमगढ़ |
डीएवी पीजी कॉलेज |
|
27 फरवरी 2026 |
1160 |
उन्नाव |
विरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर |
|
27 फरवरी 2026 |
5945 |
रायबरेली |
कर्मयोगी डिग्री कॉलेज |
|
28 फरवरी 2026 |
450 |
कानपुर नगर |
नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी |
|
28 फरवरी 2026 |
50 |
बुलंदशहर |
जी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी |
|
28 फरवरी 2026 |
3231 |
जौनपुर |
जिला सेवायोजन कार्यालय |
|
28 फरवरी 2026 |
50 |
गोरखपुर |
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय |
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
यदि नए यूजर हैं तो पहले नया पंजीकरण (New Registration) करें।
अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक विवरण भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर जॉब फेयर/रोजगार मेला सेक्शन में जाएं।
अपनी योग्यता और जिले के अनुसार मेला चुनें।
आवेदन कन्फर्म करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट अपने पास रख लें।



