छत्तीसगढ़

गुंडरदही में आप की बदलाव यात्रा में कार्यकतार्ओं के साथ लोग हुए शामिल

बालोद

आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ में सोमवार से बदवाल यात्रा निकाली जा रही है। मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने एक बयान में बताया कि इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश प्रभारी संजीव झा की अगुवाई में कांकेर लोकसभा के गुंडरदही में बदलाव यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं का उत्साहवर्धन किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद रहे,साथ ही क्षेत्रवासीगण भी इस यात्रा में शामिल रहे। क्षेत्रवासियो के बड़ी संख्या में शामिल होकर सूबे में बदलाव का संकेत दिया।

बदलाव यात्रा में शामिल प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और बीजेपी से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस-बीजेपी ने जनता के साथ लगातार धोखा किया है। बीजेपी ने 15 सालों में छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता को ठगने का काम किया है। बीजेपी से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस को मौका दिया, लेकिन कांग्रेस, बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए भ्रष्टाचार और बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि अब हर शहर में, छत्तीसगढ़ के हर छोटी-छोटी बाजार में इस तरह के बदलाव यात्रा निकाली जा रही है। आखिर इस बदलाव यात्रा की जरूरत क्यों है? झाड़ू चलाओ देश बचाओ। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों को छत्तीसगढ़ की जनता ने मौका दिया। लेकिन भाजपा हो चाहे कांग्रेस सत्ता में जो लोग आए, वह तो अमीर हुए लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता वैसे ही घिसती रही और पिसती रही।

Related Articles

Back to top button