देश

भारतीय नौसेना के जहाज ‘खंजर’ ने बंगाल की खाड़ी में फंसे तीन जहाजों को बचाया, 36 मछुआरों का किया रेस्क्यू

चेन्नई
भारतीय नौसेना जहाज 'खंजर' ने बंगाल की खाड़ी से 36 मछुआरों का रेस्क्यू किया। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु तट से 130 मील दूर समुद्र में फंस गए थे। मछुआरे तीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर सवार थे। आईएनएस खंजर की 30 घंटे चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में इन मछुआरों को सुरक्षित बचाया।

जहाज पर सवार थे 36 मछुआरे
बता दें, आईएनएस खंजर बंगाल की खाड़ी में परिचालन तैनाती पर है और इसी दौरान तमिलनाडु तट से लगभग 130 मिमी दूर तीन मछली पकड़ने वाले जहाजों सबरैनाथन, कलैवानी और वी सामी का पता लगाया। जहाज पर 36 मछुआरे सवार थे और सभी तमिलनाडु के नागापट्टिनम से है।

दो दिनों तक समुद्र में रहे फंसे
खराब मौसम की वजह से, बिना ईंधन, सामान और इंजन खराब होने के कारण वे दो दिनों से अधिक समय से समुद्र में फंसे हुए थे। जहाज ने मछली पकड़ने वाले जहाजों को आवश्यक प्रावधानों की आपूर्ति की। तीनों जहाजों को 28 जुलाई 2023 को चेन्नई बंदरगाह पर उनकी सुरक्षित वापसी हुई। आईएनएस खंजर एक स्वदेशी खुकरी क्लास मिसाइल कार्वेट है, जो वर्तमान में भारतीय नौसेना के साथ सेवा में है।

Related Articles

Back to top button