देश

साइकिल से घर लौट रहे शिक्षक की मामूली बात पर हत्‍या, रास्‍ते से हटने को कहने पर ईंट-पत्‍थर मारकर ले ली जान

देवरिया
साइकिल से घर लौट रहे एक निजी स्कूल के शिक्षक पर रास्ते से हटने की बात पर मनबढ़ों ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। घायल शिक्षक को लेकर घर वाले सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मनबढ़ों के मकान घेर लिए थे। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। मामला दो समुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गौरीबाजार के नगरौली बाजार के परशुराम प्रसाद (50) गांव के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। वह ट्यूशन भी पढ़ाते थे। शनिवार रात दस बजे के करीब साइकिल से घर लौट रहे थे। घर के पास कुछ लोग सड़क पर बैठे थे। रास्ते से हटने को कहने पर उलझ गए और अपशब्द कहने लगे।

विवाद बढ़ने पर रास्ते मे बैठे लोगों के पक्ष के कुछ लोग इकट्ठा हो गए तथा ने ईंट-पत्थर से शिक्षक पर हमला बोल दिया। शिक्षक के सिर में गंभीर चोट लगने पर अचेत होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button