मध्य प्रदेश

नौतपा का आज आखिरी दिन, उमस और गर्मी से बेहाल लोग

भोपाल

प्रदेश में शाम को बादलों ने गर्मी से कुछ राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसका सीधा असर राजधानी संभाग के कई जिलों में भी हुआ। तेज हवाओं के साथ हल्के बादल छा सकते हैं

आखिरी दौर में नौतपा तपा। चक्रवाती व पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां थमने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। नौतपा के अंतिम दिन शुक्रवार को सारा दिन सूरज प्रचंडता से तपा। दोपहर को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। जून के दूसरे दिन तापमान सुबह 21 डिग्री रहा। हांलाकि दोपहर के बाद पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शाम को बादलों ने गर्मी से कुछ राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से राजधानी सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। तेज हवा चल सकती है।

वातावरण में गर्माहट
चिलचिलाती धूप और गर्म हवा लोगों को हलकान करती रही। 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चलने से वातावरण में गर्माहट घुली। गर्मी बढ़ने के साथ कूलर, पंखे के बिना रहना मुश्किल हो रहा है। एक सप्ताह से धूप, बादल का दौर जारी रहने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button