देश

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद.
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बेंदी के समीप चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। गोली चलते ही पुलिस कर्मी सतर्क हो गए। उन्होंने भी जबावी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया। बदमाश को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पकड़े गये बदमाश का नाम नाम हिमांचल यादव पुत्र रामगोपाल बताया है। वह धोनई थाना नगला खंगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस बरामद किए है। पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है। उस पर जनपद के साथ-साथ मैनपुरी आगरा जिले में भी डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। उस पर गैंगस्टर लूट हत्या का प्रयास के मुकदमे दर्ज है। थाना उत्तर पुलिस को उसकी अपहरण व बलात्कार के मामले में तलाश थी। उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया है हिमाचल पर 25 हजार का इनाम है।

Related Articles

Back to top button