खेल

Rafael Nadal की कूल्हे की सर्जरी हुई, पांच और महीने नहीं खेल पाएंगे

पेरिस
 राफेल नडाल को बाएं कूल्हे की सर्जरी से उबरने के लिए करीब पांच और महीने का समय लगने की उम्मीद है जिससे उनके इस सत्र के बाकी टूर्नामेंट से बाहर रहने की संभावना है। नडाल के प्रवक्ता बेनिटो पेरेज बारबाडिलो ने शनिवार को कहा कि 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन की शुक्रवार की रात दो सर्जरी की गई नडाल ने पिछले महीने घोषणा की कि वह कूल्हे की समस्या के कारण फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पायेंगे। वह जनवरी से ही इसके कारण खेल से बाहर हैं।

Related Articles

Back to top button