छत्तीसगढ़

कर्मचारी संघ अध्यक्ष पद का चुनाव 14 को

रायपुर

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन निर्वाचन कार्यालय कर्मचारी भवन में किया गया। शासन से मान्यता प्राप्त संगठन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय तिवारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक जाधव ने बताया कि जिले में 31 मई की स्थिति में संगठन के कुल पंजीकृत सदस्यों की संख्या 1339 है।

सूची पर आपत्ति-दावा 6 जून 2023 को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक लिए जाएंगे। उसी दिन दावा-आपत्ति का निराकरण कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 7 जून को रायपुर जिला शाखा अध्यक्ष के उम्मीदवार द्वारा नामांकन जमा किया जाएगा। 14 जून को मतदान कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button