ख़बरें

प्रेम एवम भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने किया शहर काजी का सम्मान

 

दैनिक प्रदेशसत्ता,संवादाता,आष्टा विक्रमसिंह ठाकुर

आष्टा – प्रेम भाईचारा एवं सौहार्द के प्रतीक ईद-उल-फितर का त्यौहार मुस्लिम भाइयों ने खुशी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। अलीपुर स्थित ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज अदा की गई । शहर काजी फजले बारी आरिफ की सरफरस्ती में में हाल ही में नियुक्त अस्थाई शहर काजी हाफिज चांद मियां, ईदगाह कमेटी के सदर हाजी बब्बन की उपस्थिति में ईद की मुख्य नवाज हुई। ईद का त्यौहार खुशियों और भाईचारे का त्यौहार है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शब्बाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्यौहार मनाया जाता है। ईद के दिन सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद एक खास दुआ भी होती है. जिसमें पूरे विश्व के लिए शांति और अमन की कामना की जाती है. ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग गले मिलकर एक दूसरे को ईद के त्यौहार की बधाई देते हैं। नमाज के बाद घर जाकर मीठा खाने का रिवाज होता है। ईदगाह पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने शहर काजी फजले बारी आरिफ, अस्थाई शहर काजी हाफिज चांद मियां, ईदगाह कमेटी के सदर हाजी बब्बन, हाजी मुफ्ती लईक का शाल एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। ईदगाह पर सम्मान करते समय जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, वरिष्ठ पार्षद हिफ्फुरहमान भैया मियां, जन भागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, कांग्रेस नेता हरपाल सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, पूर्व पार्षद घनश्याम जांगड़ा, सुरेन्द्र परमार एडवोकेट,पूर्व पार्षद कलीमुद्दीन, रसीद नेताजी,रामचरण दवारिया, बंशीलाल बॉम्बे,मसूद खान,नवाब खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button