मनोरंजन

देश के नाम और पहचान के बीच अमिताभ बच्चन का नया ट्वीट

मुंबई

लगातार खबरें आ रही हैं कि देश के नाम पर भारत सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। चर्चा है कि इंडिया का नाम बदलकर देश को अब से भारत के रूप में जाना जाएगा। भारत या इंडिया की बहस के बीच बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का ट्वीट आया है। जिसे देखने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि महानायक ने भारत नाम का सपोर्ट किया है। आइए बताते हैं आखिर पूरा मसला क्या है।

देश का अंग्रेजी नाम बदलने की चर्चा के बीच अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल एक्टर ने देश के नाम की चर्चा के बीच ऐसा नारा बुलंद किया है जिसे पढ़ने के बाद फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने 5 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'भारत माता की जय।' बिग बी के पोस्ट के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्ट करने लगे। कुछ ने एक्टर के सपोर्ट में बात लिखी तो कुछ ने उनके पोस्ट पर कटाक्ष किया। जैसे एक यूजर ने लिखा, 'इंडिया ही भारत है। भारत ही इंडिया है। हमें दोनों नाम पर गर्व है। समझे बच्चन साहब।' वहीं कुछ ने एक्टर के सपोर्ट में कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत और अखंड भारत।

मालूम हो, जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले देश के नाम और पहचान को लेकर मामला गर्म होता दिख रहा है। ये मसला तब शुरू हुआ जब हाल में ही राष्ट्रपति भवन की ओर से डिनर के लिए भेजे गए इन्विटेशन में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा हुआ था। इस लेटर के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह चुपके से देश के नाम और पहचान को बदल रही है।

अमिताभ बच्चन का कामकाज
बिग बी के कामकाज की बात करें तो वह आजकल कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 में बिजी हैं। उनका शो टीवी पर शुरू हो चुका है। इसके अलावा वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ 'कल्कि 2898' में भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button