मध्य प्रदेश

सरकार बनते ही गौ सेवकों की सेवाएं पशुपालन विभाग में ली जाएगी: कमलनाथ

भोपाल

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर कांग्रेस गौ माता और सेवकों को लेकर अपने पुराने वादे दोहराने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज गौ सेवक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में कमलनाथ ने इन्हीं वादों को याद दिलाया। प्रदेश कांग्रेस में यह पहला मौका है जब गौ सेवक यहां पर कोई कार्यक्रम कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस में भी पहली बार गौ सेवक प्रकोष्ठ बनाया गया है।

कमलनाथ ने कहा कि गौ सेवकों की इस प्रदेश को बहुत जरुरत है। कांग्रेस की सरकार बनते ही पशुपालन विभाग में प्रशिक्षित गौ सेवकों की सेवाएं ली जाएगी। उन्हें अन्य कर्मियों की तरह मानदेय भी दिया जाएगा। वहीं ग्राम प्रशासनिक सेवा में गौ सेवक पद रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने पिछले चुनाव में भी वचन पत्र में यह वादा किया था। इस बार भी कांग्रेस यही वादा कर रही है।

Related Articles

Back to top button