मध्य प्रदेश

ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान अभिमन्यु

महिलाओं और पुरुषों के अपराधों से सतर्कता के लिए दी जानकारी
भोपाल

ग्रामीण एसपी किरणलता केरकेट्टा एवं एसीपी मंजू चौहान तथा ईंटखेड़ी थाना प्रभारी कैलाश भारद्वाज के निर्देश पर विशेष अभियान अभिमन्यु संचालित किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों व पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त, सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने के हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में लैंगिक अपराध एवं सोशल मीडिया तथा सायबर अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे अपराधियों से सावधान रहने के लिए भी अभिमन्यु जागरूकता अभियान कारगर सिद्ध होगा।

Related Articles

Back to top button