देश

CA के Students के लिए अहम खबर, Exams की तारीखों को लेकर आई बड़ी Update

लुधियाना
इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट ऑफ इंडिया ने आई.सी.ए.आई. सी.ए. फाऊंडेशन दिसम्बर परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। नया शैड्यूल आई.सी.ए.आई. की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है। इसके लिए वैबसाइट पर आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि अपरिहार्य कारणों से सी.ए. फाऊंडेशन की परीक्षाएं अब 31 दिसम्बर 2023 और 2, 4, 6 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएंगी।

पहली तारीखों को अब नहीं माना जाए। पहले परीक्षा की तारीख 24, 26, 28 और 30 दिसम्बर तय की गई थी। तारीख बदलने के लिए आई.सी.ए.आई. ने कोई कारण नहीं बताया है। इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ आई.सी.ए.आई. सी.ए. परीक्षा का शैड्यूल बदला गया है, बाकी परीक्षाएं पहले से तय शैड्यूल पर आयोजित की जाएंगी। इंटरमीडिएट, फाइनल, पी.क्यू.सी. की परीक्षाएं 1-17 नवम्बर तक होनी तय की गई हैं।  

नवम्बर में होने वाली ग्रुप-1 एग्जामिनेशन की सी.ए. इंटरमीडिएट परीक्षा अपने समय पर 2, 4, 6 और 8 नवम्बर 2023 को आयोजित की जाएगी और वहीं ग्रुप-2 परीक्षाएं 10, 13, 15 और 17 नवम्बर 2023 को होंगी। सी.ए. फाइनल परीक्षा के लिए ग्रुप-1 एग्जाम 1, 3, 5 और 7 नवम्बर 2023 को आयोजित होंगे और ग्रुप-2 के लिए परीक्षा का आयोजन-9, 11, 14 तथा 16 नवम्बर 2023 के दिन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button