मध्य प्रदेश

इंदौर कलेक्टर को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने किया सम्मानित

इंदौर
 डिजिटल इंडिया के तहत लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन संरक्षित के लिए आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इंदौर कलेक्टर डोक्टर इलैया राजा टी को सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि राजस्व अभिलेखों के रिकॉर्ड को संरक्षक करने और उनके आधुनिकरण, डिजिटलाइजेशन के चलते इंदौर जिले को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला है।

दरअसल, प्लेटिनम सर्टिफिकेट के साथ राष्ट्रपति ने कलेक्टर को भूमि सम्मान दिया। यह इंदौर के लिए गौरव का पल है। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन को भी सम्मानित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर द्वारा कहा गया कि उन्होंने इंदौर के राजस्व रिकॉर्ड को सम्पदा पोर्टल से जोडऩे का भी काम किया है। ये तब आम आएगा जब भविष्य में केन्द्र सरकार यूनिक लैंड पार्सल आईडेंटिफिकेशन नंबर व्यवस्था शुरू करेगी।

खास बात ये है कि देश के 75 जिलों का चयन इसके लिए किया गया। ऐसे में देश के सर्वाधिक कलेक्टर सम्मानित होने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश का दूसरा स्थान रहा है।

दरअसल, आज प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। जबकि इसमें करीब 75 कलेक्टर शामिल थे। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, तत्कालीन प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विभाग के कर्मचारियों को भी दी बधाई।

 

Related Articles

Back to top button