खेल

म.प्र. राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 13 स्वर्ण, 06 रजत और 04 कांस्य पदक

भोपाल
11वीं ओपन राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 से 24 दिसम्बर 2023 तक गोवा में किया गया। प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों 04 साल बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता भागीदारी कर 13 स्वर्ण, 06 रजत और 04 कांस्य सहित कुल 23 पदक अर्जित किये है।

उक्त प्रतियोगिता में अकादमी के व्यक्तिगत कुमिते विधा के खिलाड़ी कु. प्रेरणा साहू, कुधरकन शाह, कु. कल्याणी कोडोपे, कु. निधि सोलंकी, कु. रूषा तांबट, अमेय कटारे, आशीष तिवारी, शुभम सिकरवार, दीक्षांत कटारिया, आयुष सोधिया एवं नीरज चौहान ने स्वर्ण पदक और, व्यक्तिगत काता विधा में रक्षांश आम्रवंशी एवं मुस्कान मांझी ने 01-01 स्वर्ण पदक अर्जित किया।

वहीं व्यक्तिगत कुमिते विधा में कु. अलंकृता रजावत, कु कल्याणी विश्वकर्मा, कु अंशिता रावत, प्रणय कुमार पण्डित, सोम गिरी एवं प्रतीक बागडे ने 01-01 रजत पदक और कु आंकाक्षा सोलंकी, कु. प्रथा सेन, राजवीर सिंह एवं अनुज गोस्वामी ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर 01-01 कांस्य पदक अर्जित किया।

खिलाड़ियों की खेल उपलब्धि से संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

Related Articles

Back to top button