लाइफस्टाइल

पुरुषों में भी महिलाओं की तरह होते है स्ट्रेच मार्क

स्‍ट्रेच मार्क्‍स को लेकर लोगों की धारणा है कि यह महिलाओं को ही होते हैं। शायद ऐसा इसलिए क्‍योंकि डिलीवरी के दौरान पेट पर खिंचाव के कारण उनके पेट और जांघों पर लाल या सफेद लकीरें बन जाती हैं, जिन्‍हें क्रीम या दवाओं के जरिए ठीक किया जा सकता है। वैसे स्‍ट्रेच मार्क एक सामान्‍य स्थिति है, जो महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पुरूषों को भी प्रभावित करती है।

एक स्‍टडी (1) के मुताबिक डर्मिस बहुत तेजी से खिंचती है, जिससे कोलेजन और इलास्टिन फाइबर टूटने लगते हैं। इससे त्‍वचा पर खिंचाव के निशान बन जाते हैं। हालांकि, स्ट्रेच मार्क्‍स के चलते पुरुषों को हमेशा शर्मिंदगी महसूस होती है। लेकिन समझना जरूरी है कि स्‍ट्रेच मार्क्‍स जीवन का हिस्‍सा है, इसलिए इसके होने पर कम आत्मसम्मान की भावना पैदा नहीं होनी चाहिए। यहां हम पुरुषों में स्‍ट्रेच मार्क के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में बताएंगे।

पुरूषों में स्‍ट्रेच मार्क के कारण
तेजी से वजन बढ़ना या घटना-
जब पुरुषों का वजन घटता या बढ़ता है, तो त्‍वचा पर भी खिचांव के निशान आ जाते हैं।
बॉडी बिल्डिंग-
कई बार तेजी से मांसपेशियों के निर्माण के कारण भी त्‍वचा खिंच जाती है।
आनुवंशिकी-
कुछ पुरुषों में उनके जीन के कारण खिंचाव के निशान होने का खतरा बना रहता है।
कॉर्टिकोस्टेरॉइड का उपयोग:
जो पुरुष लंबे समय तक कॉर्टिकोस्टेरॉइड का उपयोग करते हैं, उनकी त्वचा कमजोर होने के साथ खिंचने लगती है, जिससे स्‍ट्रेच मार्क बन जाते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आज़माया ये नुस्खे
स्‍ट्रेच मार्क क्रीम लगाएं
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्‍टडी के मुताबिक रेटिनॉइड़स और अल्‍फा हाइड्रॉक्‍सी एसिड वाली क्रीम लगाने से स्‍ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल सकता है। (2) ​

​लेजर थेरेपी करवाएं
लेजर थेरेपी के जरिए भी स्‍ट्रेच मार्क्‍स का इलाज होता है। इससे कोलेजन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलता है और त्‍वचा पर दिखने वाले खिंचाव के निशान को कम करने में मदद मिलती है।

माइक्रोडर्माब्रेशन
यह एक आर्टिफिशियल ट्रीटमेंट है, जिसमें त्वचा की ऊपरी परत को हटाया जाता है। इससे खिंचाव के निशान कम हो जाते हैं और त्‍वचा एकदम चिकनी हो जाती है।

सर्जिकल प्रक्रिया
गंभीर मामलों में, स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए टमी टक या थाइज लिफ्ट जैसी सर्जिकल प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती है।

पुरुषों में स्‍ट्रेच मार्क्‍स एक आम समस्या है। इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इसे ठीक करने के लिए कई उपचार उपलब्‍ध हैं। अगर आप भी मार्क्स से जूझ रहे हैं, तो सबसे अच्‍छा तरीका है अपने स्किन एक्‍सपर्ट से बात करें।

Related Articles

Back to top button