लाइफस्टाइल

बुध-गुरु दिखाएंगे मार्च में अपना कमाल, 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल

 

मार्च के आखिर में बुध अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। 26 मार्च के दिन ग्रहों के राजकुमार अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं, गुरु मेष राशि में विराजमान रहेंगे। मार्च 26, को मीन राशि से मेष राशि में बुध गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। दोनों ही ग्रहों की युति शुभ मानी जाती है। किन राशि के जातकों के लिए स्थिति लकी साबित हो सकती है-

कर्क राशि
गुरु और बुध की युति कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु और बुध की युति शुभ माना जा रहा है। बुध और गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु और बुध की युति लाभदायक साबित हो सकती है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से हल की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।          

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Related Articles

Back to top button