मध्य प्रदेश

MP को मिली मेडिकल काॅलेज की सौगात, MBBS की बढेंगी 700 सीटें

भोपाल
मध्यप्रदेश में बड़ी सौगात मिली है। राजधानी के साथ साथ पूरे प्रदेश में अगले सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। जिसके चलते प्रदेश में एमबीबीएस की 700 सीटें बढ़ जाएंगी। इनमें भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट भी शामिल है। जो अगले सत्र से एमबीबीएस कोर्स को संचालित करेगा।

राज्य की मंजूरी के बाद मप्र मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए कंसर्न दे दी है। जिसके चलते अब एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। इसके साथ ही प्रदेश के मंदसौर, नीमच, श्योपुर और सिवनी में भी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

इनमें 150-150 सीटें शामिल होगी। जानकारी के लिए बतादें कि अभी 14 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2275 सीट हैं। जिसके बाद बीएमएचआरसी मिलाकर एमबीबीएस की 2975 सीटें हो जाएंगी। वहीं इसमें प्राइवेट कॉलेजों को मिलाकर 5175 सीट हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button