छत्तीसगढ़

एक लाख का ईनामी नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांडर गिरफ्तार

सुकमा

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत भेज्जी, एलाडमडगु से नक्सलियों के होने की सूचना पर जिला बल, डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा का सयुक्त दल सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। अभियान के दौरान गच्छनपल्ली के जंगल से घेराबंदी कर एक लाख का ईनामी नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांडर कुंजाम वीरा निवासी गच्छनपल्ली को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर व अन्य सामग्री बरामद किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली कुजाम वीरा वर्ष 2009 में संगम सदस्य के रूप में नक्सल संगठन में काम करना शुरू किया। वर्तमान में मिलिशिया प्लाटून कमांडर के रूप में कार्यरत था। जिले के पिडमेल की नक्सली वारदात में शामिल था। इस पर एक लाख का ईनाम घोषित था। कार्यवाही उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button