मध्य प्रदेश

रेलवे ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रियों के लिए दी तीन भारत गौरव पर्यटन ट्रेन

भोपाल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 2 अगस्त से 10 अक्टूबर के लिए रेलवे बोर्ड ने तीन भारत गौरव पर्यटन ट्रेन IRCTC के जरिए मध्यप्रदेश के लिए चलाने की मंजूरी दी है। मध्यप्रदेश धर्मस्व विभाग ने रेलवे बोर्ड से ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था। पहले श्रद्धालुओं को सामान्य ट्रेन से ले जाया जाता था। इनमें पैंट्री कार सर्विस नहीं होती है। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में यह सर्विस है। अब इन तीन भारत गौरव ट्रेन से प्रदेश के 18480 लोग तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button