टेक

MP में नर्सिंग के 2,646 पदों पर निकली भर्ती, 20 अप्रैल तक आवेदन, 15 मई को एग्जाम, 36 हजार सैलरी; जानिए योग्यता और फीस

भोपाल 
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2, 646 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 6 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच लिए जाएंगे। वहीं, इसके लिए परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी।

आपको बता दें कि, ये भर्ती तीसरी श्रेणी के नियमित पदों के लिए होनी है। इसके लिए नर्सिंग क्षेत्र के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को पात्रता, फीस, परीक्षा पैटर्न और जरूरी शर्तें ध्यान से समझनी होंगी।

ESB करेगा भर्ती प्रक्रिया का संचालन

ये भी जान लें कि, यहे भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। प्रक्रिया का संचालन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा ही किया जाएगा।

कुल पदों का विवरण

इस संयुक्त भर्ती अभियान के तहत कुल 2,646 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग पदों के लिए सीटों का विभाजन किया गया है:

नर्सिंग ऑफिसर : 1,256 पद (सरकारी अस्पतालों के लिए)
नर्सिंग ऑफिसर (मेडिकल कॉलेज) : 954 पद
सिस्टर ट्यूटर : 218 पद
पदों के अनुसार सैलरी और लेवल

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के अनुसार आकर्षक सैलरी दी जाएगी:

नर्सिंग ऑफिसर :

    पे लेवल – 7
    प्रारंभिक वेतन – ₹28,700 प्रतिमाह

सिस्टर ट्यूटर :

    पे लेवल – 9
    प्रारंभिक वेतन – ₹36,200 प्रतिमाह

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा :

    आधार आधारित पंजीयन अनिवार्य होगा
    आवेदन संख्या सुरक्षित रखना जरूरी
     परीक्षा के समय फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) जरूरी
    रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक

ऑफलाइन आवेदन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा।

आवेदन शुल्क और पोर्टल फीस

उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा:

    सामान्य वर्ग: ₹500
    SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग (MP निवासी): ₹250
    बैकलॉग पद: कोई शुल्क नहीं

इसके अलावा पोर्टल शुल्क भी अलग से देना होगा :

    कियोस्क के माध्यम से : ₹60
    स्वयं लॉगिन करके: ₹20

 परीक्षा पैटर्न और विषय

भर्ती परीक्षा में 100 सवाल होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। समय 2 घंटे मिलेगा। 25 अंक के सवाल सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से होंगे। नर्सिंग विषय के 75 अंक के सवाल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट 10 से 12 बजे और दूसरी 3 से 5 बजे होगी। चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% न्यूनतम अंक हैं। मेरिट के बाद नियुक्ति विभाग की जरूरत और सत्यापन पर निर्भर होगी।

परीक्षा की शिफ्ट और समय

परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:

    पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
    दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
चयन प्रक्रिया और मेरिट

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं:

    सामान्य वर्ग : 50%
    आरक्षित वर्ग : 40%

लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंतिम चयन विभागीय आवश्यकताओं और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
जरूरी योग्यताएं (संक्षेप में)

हालांकि विस्तृत योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, लेकिन सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के पास नर्सिंग से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही, संबंधित परिषद में पंजीयन भी आवश्यक हो सकता है।

केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन
संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। आधार आधारित पंजीयन अनिवार्य है। आवेदन संख्या सुरक्षित रखना जरूरी है। परीक्षा में फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) अनिवार्य है। रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी जरूरी है।

सामान्य वर्ग को 500 रुपए देने होंगे
संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग को 500 रुपए शुल्क देना होगा। MP के SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपए फीस देनी होगी। बैकलॉग पद के लिए कोई शुल्क नहीं है। पोर्टल शुल्क 60 रुपए (कियोस्क) और 20 रुपए (स्वयं लॉगिन) तय है।

परीक्षा का पैटर्न
भर्ती परीक्षा में 100 सवाल होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। समय 2 घंटे मिलेगा। 25 अंक के सवाल सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से होंगे। नर्सिंग विषय के 75 अंक के सवाल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट 10 से 12 बजे और दूसरी 3 से 5 बजे होगी।

चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% न्यूनतम अंक हैं। मेरिट के बाद नियुक्ति विभाग की जरूरत और सत्यापन पर निर्भर होगी।

Related Articles

Back to top button