छत्तीसगढ़

आज निकलेगी महाकाल पालकी की द्वितीय यात्रा

राजनांदगांव

भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना मैं भगवान शंकर की पूजा पाठ का अति महत्व है। इसे ही देखते हुए भगवान चंद्रमौलेश्वर महाकाल की पालकी यात्रा गत वर्ष से प्रारंभ की गई थी। इस वर्ष पुरुषोत्तम मास सावन का महीना 2 माह का है इस 2 माह में 8 सावन सोमवार पड़ रहे हैं, जिसमें सभी सोमवार को महाकाल की पालकी यात्रा नर भ्रमण को निकलेगी, ऐसा माना जाता है कि चंद्रमौलेश्वर भगवान शंकर पालकी यात्रा के दौरान नगर में अपनी प्रजा पर कृपा करने भ्रमण के लिए निकलते हैं। पिछले सावन के प्रथम सोमवार में निकली पालकी यात्रा के दौरान शिव भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला था।

सोमवार  17 जुलाई को दोपहर 3 बजे द्वितीय पालकी यात्रा निकाली जाएगी जो कि काली माई मंदिर पुराना बस स्टैंड के पीछे से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक तिराहा, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक, गंज लाइन, लखोली, जनता कॉलोनी होते हुए दुर्गा मंदिर लखोली में संपन्न होगी। पालकी यात्रा के दौरान भजन गायक सुनील सिहोरे का भक्तिमय भजन संगीत गुंजायमान होगा, साथ ही भगवान शंकर पार्वती एवं उनके गण सजीव स्वरूप बनकर पालकी यात्रा में शामिल होंगे, जिनकी छटा शिव भक्तों को अपने साथ नाचने मजबूर करेगी।

पालकी के साथ ही डीजे की धुन में भजन, कीर्तन, डमरू और बड़े मंजीरे भी लोगों को अपनी और आकर्षित करेगें, साथ एक आकर्षक क्षांकी भी होगी। भगवान चंद्रमौलेश्वर की पालकी को केवल धोती कुर्ता पहनकर आने वाले भक्त अपने कंधों में उठाएंगे। राजराजेश्वर भगवान शिव मंदिर समिति सिंघोला एवं महाकाल भक्त समिति ने धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पालकी यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

Related Articles

Back to top button