छत्तीसगढ़

गंदगी देख महापौर ने सुपरवाइजरों की ली क्लास, सुविधा उपलब्ध कराने दिए निर्देश

रिसाली

रिसाली महापौर शशि सिन्हा क्षेत्र का जायजा लेने भ्रमण की। नागरिकों से सीधी बात की। दशहरा मैदान रिसाली में गंदगी देख जन स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजरों की क्लास लेते अपनी उपस्थिति में सफाई कार्य शुरू कराया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू भी उपस्थित थे।

महापौर शशि सिन्हा ने गुरूवार की अल सुबह रिसाली सेक्टर टाउनशिप का भ्रमण की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधी बात की। आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में चर्चा की। महापौर शशि सिन्हा ने भ्रमण के दौरान रिसाली बड़ा दशहरा मैदान पहुंची। यहां गंदगी का आलम देख उन्होंने मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बुलाकर फटकार लगाते बिना देरी किए सफाई कार्य शुरू कराया। इस दौरान पार्षद जमुना ठाकुर के अलावा दशहरा खेल मैदान समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

नागरिकों ने जानकारी दी कि खेल मैदान व योगा अभ्यास करने के स्थल पर पॉथवे का निर्माण किया गया। वर्तमान में पॉथवे का पेवर ब्लॉक उखड़ गया है। महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही पॉथवे को मरम्मत कराने प्रस्ताव तैयार करे। महापौर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही खेल मैदान को संवारने प्रयास करेंगी। महापौर शशि सिन्हा ने वार्ड 8, 9 व 10 रिसाली सेक्टर टाउनशिप की सफाई व्यवस्था और पानी निकासी संसाधन का निरीक्षण की। टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों को महापौर ने आश्वासन दिया की यहां की समस्याओं के लिए वे जल्द ही बीएसपी प्रबंधन से मुलाकात करेंगी।

Related Articles

Back to top button