मध्य प्रदेश

शिवराज, वीडी शर्मा ने जिला संगठन, उधर नाथ एवं टीम ने जिला अध्यक्षों से जाना रुझान

भोपाल

प्रदेश में हुई बंपर मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता रूझान लेने में देर रात तक व्यस्त रहे। रूझान जानने के लिए दोनों ही दलों के नेता शनिवार की सुबह से भी जुट गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह इस काम में शुक्रवार की रात को सबसे ज्यादा व्यस्त रहे। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद रात से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने बंगले से फीडबैक लेना शुरू किया। उनकी टीम देर रात तक हर एक सीट पर फीडबैक लेती रही।

हालांकि रात में सभी सीटों का रूझान जिला अध्यक्ष नहीं दे सके थे। अब यह क्रम शनिवार की सुबह से फिर शुरू हुआ। जो दोपहर तक जारी रहा। इसके साथ ही कुछ सीटों से अपडेट जानकारी भी मिली। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अपनी तरफ से वोटिंग के बाद अलग से रूझान लेते रहे। मतदान के समय में प्रदेश कांग्रेस में कांग्रेस के वार रूप में तैनात टीम के साथ मौजूद रहे थे। इसके बाद वे अपने बंगले से हर सीट पर मतदान के बाद क्या स्थिति बन रही है, उसकी जानकारी लेते रहे। खासकर उन्होंने अपने समर्थक उम्मीदवारों की सीटों का हाल जाना।

सिंधिया ने भी समर्थकों से जाना हाल
भाजपा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी टीम संगठन के साथ ही अपने समर्थक नेताओं से मतदान के बाद फीडबैक लेते रहे। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। सीएम ने जिला संगठन के कई नेताओं और कुछ उम्मीदवारों से सीधी बात कर स्थिति भी जानी। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों के साथ ही उम्मीदवारों से वोटिंग के बाद क्या स्थिति बन रही है इसे जानने का प्रयास किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने समर्थक उम्मीदवारों से बातचीत कर उनकी सीट का हाल जाना।

Related Articles

Back to top button