छत्तीसगढ़

महान प्रेरणा स्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद – डॉ महंत

रायपुर.
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने महान दार्शनिक, संत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ महंत ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाया, आज भी उनके विचार हमारे जीवन में अनमोल मंत्र के रुप में काम आते हैं। स्वामी विवेकानन्द ने साल 1893 में शिकागो मे सबसे पहले पूरी दुनिया को भारत के धर्म और आध्यात्म के सार से परिचित कराया था। स्वामी विवेकानंद ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया, बल्कि धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड?े का कार्य किया।

 

Related Articles

Back to top button