राजनीतिक

जनआक्रोश यात्रा का थीम सॉग तहरीक-ए-इंसाफ से लिया है -बीजेपी

भोपाल

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का थीम सॉग को भाजपा नेता विवादों में लाने के प्रयास में लग गए हैं। जनआक्रोश यात्रा के थीम सॉग ‘चलो… चलो.. चलो…चलो… कांग्रेस के संग चलो… चलो… चलो…’ को भाजपा के नेताओं ने इसे कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बताया है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा की धीम सॉग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से लिया है।  चलो…चलो…में पहले 28 विधायक चले गए, फिर सरकार चली गई फिर कांग्रेस की साख चली गई और अब जनका प्रदेश से कांग्रेस को चलता कर देगी। यह आरोप सोशल मीडिया में उन दो नेताओं ने भी लगाए हैं जो कुछ साल पहले तक कांग्रेस के प्रवक्ता हुआ करते थे, अब भाजपा की तरफ से कांग्रेस पर वार कर रहे हैं। 

दरअसल इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ  ने भी इसी तरह का अपना थीम सॉग बनाया था। जिस सॉग में भी ‘चलो… चलो… इमरान के साथ…’ है। इसमें पाकिस्तान के झंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें इमरान खान की बीच-बीच में नजर आते हैं। वहीं कांग्रेस का थीम सॉग में ‘चलो… चलो.. चलो… चलो… कांग्रेस के संग चलो…चलो…चलो… ’ है। भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा और पंकज चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर थीम सॉग को लेकर कांग्रेस को घेरा है।

 

Related Articles

Back to top button