राजनीतिक

अखिलेश के 80 सीटों को जीतने के दावे पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, बोले- ‘सपने देखने का अधिकार तो सबको है, लेकिन साकार नहीं होंगे’

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। इसी को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियां कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) श्रावस्ती में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए है। आज दूसरे दिन भगवान लव-कुश की जन्म भूमि सीताद्वार से 2024 में होने वाले चुनाव का शंखनाद किया। इसी दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।
 

बता दें कि, श्रावस्ती पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बीजेपी विधायक राम फेरन पांडे ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने यहां भगवान लव-कुश की जन्म स्थली सीताद्वार पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योगी, मोदी की जो कार्यकाल गुजरे हैं, वह उपलब्धियों से भरे हुए हैं। लोगों को सरकार के विकास को देखते हुए वोट करना चाहिए। उनके इस कार्यक्रम के दौरान श्रावस्ती लोकसभा की पांचों विधानसभा के विधायक, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोगों मौजूद थे।
 
केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर उनके लोकसभा में 80 सीटों को जीतने के दावे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, जब तक चुनाव नहीं होता और चुनाव का रिजल्ट नहीं आता तब तक ऐसे सपने का देखने का अधिकार तो सबको है। वह चाहे तो यह सपना देख सकते हैं, लेकिन ऐसे सपने साकार नहीं होते। यह छोटे से छोटा व्यक्ति भी जानता है कि 2019 में श्रावस्ती विधानसभा की हार को लेकर भी उन्होंने कहा कि हम इसको सुधार करेंगे और श्रावस्ती सीट को भी हम जीतेंगे और लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। 

Related Articles

Back to top button